हिज़बुल्लाह लेबनान नें राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने पर ज़ोर दिया है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार लेबनानी पार्लिमेंट में कृषि मंत्री नें देश से संकट का समाप्त करने के लिये राष्ट्रीय एकता की सरकार को बहुत ही आवश्यक बताया है और कहा है कि एक तरफ़ा सरकार का गठन अतार्किक व राजनीतिक नियमों के ख़िलाफ़ है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक क्षेत्र एक तरफ़ा सरकार बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं जिससे लेबनान को नुक़सान होगा। उधर हिज़बुल्लाह की कार्यकारिणी के प्रमुख शेख़ नबील क़ावूक़ नें सभी पार्टियों से अपील की है कि वह राष्ट्रीय एकता की रक्षा करते हुए दुश्मनों की साज़िशों का मुक़ाबला करें क्योंकि दुश्मन, लेबनान को हिंसा की आग नें झोकना चाहते हैं।
31 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 491208
लेबनानी पार्लिमेंट में कृषि मंत्री नें देश से संकट का समाप्त करने के लिये राष्ट्रीय एकता की सरकार को बहुत ही आवश्यक बताया है और कहा है कि एक तरफ़ा सरकार का गठन अतार्किक व राजनीतिक नियमों के ख़िलाफ़ है।